तंबाकू रोकथाम को जागरूकता अभियान चलाया

Spread the love

 

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। शनिवार को नगर के खड़कोट स्थित गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी, एंचोली के बची लाल साह जीजीआईसी व जूनियर हाईस्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान जीवन चंद्र पंत ने कहा फेफड़ें, लीवर, मुंह का र्केसर होने का मुख्य कारण तंबाकू को ही माना जाता है। इसके अलावा तंबाकू से डायबिटीज, हृदय रोगों के भी बढ़ने का संभावना रहती है। पंत ने कहा विश्व तंबाकू दिवस पर के अवसर पर मई के पूरे माह जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यहां काउंसलर फूलमती ह्यांकी, जीवन चंद्र पंत, अनुजा भट्ट, चंद्रा चौहान आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *