आज होगा अपणि सरकार उन्नति पोर्टल का होगा शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से 75 जन सेवाओं से युक्त अपणि सरकार व उन्नति पोर्टल का शुभारंभ 17 नवंबर को किया जायेगा। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक व अधिकारी ऑनलाइन विकास भवन सभागार पौड़ी से प्रतिभाग करेंगें।
मंगलवार को प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य ने बताया कि 75 जन सेवाओं से युक्त अपणि सरकार पोर्टल व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाआें की ऑनलाईन मॉनिटरिंग हेतु उन्नति पोर्टल का मुख्यमंत्री द्वारा 17 को शुभारम्भ किया जायेगा। कार्यक्रम को जनपद मुख्यालय स्तर पर 17 नवम्बर, को प्रात: 9:45 बजे से प्रात: साढे़ ग्यारह बजे तक विकास भवन सभागार पौड़ी में आयोजित करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम स्थानीय विधायक की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा, जिसमें मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य कार्यक्रम के प्रसारण से भी जोड़ा जायेगा। उन्होंने सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम में समय पर प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *