जिनके संघर्षों से राज्य गठन हुआ, आज सरकार उन्हें भूल गई

Spread the love

पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण की मांग पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा जिनके संघर्षों से राज्य गठन हुआ, आज सरकार उन्हें भूल गई है। कहा सरकार को हमें हमारा हक देना ही होगा। शनिवार को वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने कलक्ट्रेट के बाहर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे। उन्होंने कहा राज्य गठन के लिए हुए आंदोलन में उन्होंने अपनी भागीदारी निभाई। उनके संघर्षों से राज्य गठन हुआ। लेकिन सरकार आज उन्हें ही भूल गई है। राज्य के लिए हुए आंदोलन में उनका कहीं भी जिक्र नहीं है। राज्य आंदोलनकार प्रमाण पत्र के लिए वे सालों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही। प्रमाण पत्र न मिलने से हमें अपना हक नहीं मिल पा रहा है। सरकार को चिन्हीकरण की प्रक्रिया शिथिल करनी चाहिए, ताकि उन्हें भी सम्मान मिल सके। इस दौरान वंचित आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *