आज विराजमान होगी माँ धारी देवी की मूर्ति नए मंदिर में

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : मां धारी देवी की मूर्ति को 28 जनवरी को शुभ मुहुर्त में नए मंदिर में विराजमान किया जाएगा। इसके लिए गत 24 जनवरी से मंदिर में शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 21 पंडितों के द्वारा विधि-विधान से यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ के माध्यम से मूर्ति स्थापना कार्य को निर्विघ्न संपन्न कराए जाने की प्रार्थना मां पुजारी न्यास द्वारा धारी देवी से की जा रही है। पुजारी न्यास के सचिव जगदंबा प्रसाद पांडेय ने बताया कि मूर्ति शिफ्ट करने से पहले विधि-विधान से मंदिर में शतचंडी यज्ञ किया जा रहा है। कहा 28 जनवरी को विधि-विधान से मूर्ति को नए मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुबह 9.45 बजे नए मंदिर में मूर्ति दर्शन एवं पूजा पाठ, 10 बजे हवन यज्ञ, 11 बजे भंडारा वितरण किया जाएगा। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शनिवार को प्रात: नौ बजे आद्य शक्ति मां धारी देवी न्यास कलियासौड़ में धारी देवी की प्रतिमा का नवनिर्मित मंदिर में स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *