आज पैतृक गांव पहुंचेगी शहीद मंदीप की पार्थिव देह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की 11वीं बटालियन के शहीद राइफलमैन 23 वर्षीय मंदीप सिंह नेगी की पार्थिव देह रविवार सुबह उसके पैतृक गांव सकनोली पहुंचेगी। पोखड़ा ब्लॉक की ग्रामसभा सकनोली के प्रधान मेहरबार्न ंसह नेगी ने बताया कि सेना की ओर से बताया गया कि पैतृक घाट पर शहीद मंदीप की अंत्येष्टी की जाएगी। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की 11वीं बटालियन के राइफलमैन गत 25 जून को शहीद हो गये थे।
पोखड़ा ब्लॉक के सकनोली गांव निवासी 23 वर्षीय मंदीर्प ंसह नेगी पुत्र सत्यपार्ल ंसह नेगी 11 मार्च 2018 को गढ़वाल राइफल में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात था। 25 जून गुरूवार रात को करीब आठ बजे सेना से आए फोन के जरिए ग्राम प्रधान को मंदीप के शहीद होने की जानकारी मिली थी। फोन पर जानकारी दी गई कि गुलमर्ग क्षेत्र में एक पोस्ट पर डयूटी के दौरान राइफलमैन मंदीप शहीद हो गया है। ग्राम प्रधान ने मंदीप के पिता सत्यपाल सिंह को घटना की जानकारी दी थी। मंदीप के शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मंदीप सत्यपाल सिंह की इकलौती संतान है। बीते वर्ष मंदीप दो माह की छुट्टी पर घर आया था और उसी दौरान उसकी सगाई भी हुई थी। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में मंदीप ने पुन: घर आना था और उसकी शादी की तैयारियां की जानी थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *