आज सिडकुल के सेक्टर चार और पांच में होगी बिजली कटौती

Spread the love

हरिद्वार। सिडकुल के सेक्टर पांच और सेक्टर चार में आज चार घंटे की बिजली कटौती होगी। मरम्मत काम के लिए ऊर्जा निगम विद्युत वितरण खंड सिडकुल के उपसंस्थान सेक्टर पांच बी और उपसंस्थान सेक्टर चार को बंद करेगा। रविवार को सिडकुल के उपसंस्थान सेक्टर चार और सेक्टर पांच से ऊर्जा निगम मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद करेगा। कटौती के दौरान मुख्य लाइन की मरम्मत होगी। मरम्मत काम के लिए क्षेत्र में चार घंटों तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *