जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी सोमवार नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
रविवार को आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष सुनील गोयल व भाबर अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला ने बताया कि सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण शहर में संक्रामक बीमारियां फैलने लगी हैं। यही कारण है कि डेंगू के कारण लगातार मौत की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।