सतपुली बाजार में बनाया जाएं शौचालय

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर पंचायत सतपुली के प्रांतीय व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने सतपुली बाजार में शौचालय निर्माण करने, आधार केंद्र, आर्थिक रूप से कमजोर गरीब असहायों के लिए धर्मशाला निर्माण करने आदि की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, महामंत्री धीरेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *