ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के बारे में बताया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी व सहयोगी संस्था हितेश रतूड़ी कंम्प्यूटर सेंटर की ओर से नैनीडांडा विकास खंड मुख्यालय में ई-पंचायतराज प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को ई-ग्राम स्वरोज पोर्टल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अभिषेक ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और वार्ड मेंबरों को ई ग्राम स्वराज पोर्टल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आरंभ खंड विकास अधिकारी जशोधर प्रसाद डोभाल, सहायक खंड विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र असवाल व सहायक पंचायत विकास अधिकारी सुरेश राम कोहली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इससे कोई भी व्यक्ति अपने ग्राम के सभी विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र रावत सहित सभी जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *