सरकार की योजनाओं के बारे में बताया

Spread the love

पिथौरागढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वड्डा और इग्यारदेवी में स्टल लगाए गए। इस दौरान आमजन को केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वड्डा रामलीला मंच में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना आदि के बारे में जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *