जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत लालपुर स्थित एक बारातघर के सभागार में जगदीश बलूनी की स्मृति में बलूनी बंधुओं की ओर से सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस पर प्रवचन करते हुए आचार्य शिवप्रसाद ममगांई ने भागवत कथा का महत्व बताया। इस अवसर पर सुशीला बलूनी, दीप बलूनी, सरिता बलूनी, धर्मानन्द बलूनी, राजेश्वरी खन्तवाल, आचार्य सुधीर दुदपुड़ी, आचार्य सन्दीप बहुगुणा और आचार्य दिवाकर भट्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।