छात्रों को संस्कृत का महत्व बताया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय में संस्कृत सप्ताह के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों के लिए संस्कृत श्लोकोच्चारण, संस्कृत समूह गान, संस्कृत गीत प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी ने छात्र-छात्राओं को संस्कृत भाषा का महत्व समझाया। उन्होंने विद्यालय के छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों के प्रति प्रेरित करते हुए इस भाषा के सन्दर्भ में सभी छात्रों का ध्यान आक्रर्षित करते हुए जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम् के साथ ही विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न सस्थाओं ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक हरीश अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद कपरूवाण, सुनील प्रसाद फोन्दणी, गिरीश चन्द्र डिमरी, मुकेश प्रसाद पंत, दीपकराज नौटियाल, संगीता भट्ट, हरीश प्रसाद पैन्यूली, ज्योति रावत, नरेश दत्त पेटवाल, दीपक कुमार आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *