श्रद्धालुओं को बताया दान का महत्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य समाज कोटद्वार में श्रवाणी एवं वेद प्रचार महोत्सव के चौथे दिन यज्ञ के उपरांत श्रद्धालुओं को दान का महत्व बताया गया। इस दौरान श्रद्धलुओं ने ईश्वर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
पंड़ित भूपेंद्र आर्य ने कहा कि ईश्वर पांच कार्य करता है। सृष्टि की रचना, पालन व वेदों का ज्ञान देना। मनुष्य को सदैव ईश्वर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने दान का महत्व बताते हुए कहा कि सृष्टि में सूर्य चंद्रमा, बादल, पेड़-पौधे सभी दान करते हैं। पौधा अपने फलों का दान करते हैं। हमारे सांस लेने के लिए ऑक्सिजन देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *