कृष्ण लीला और महादेव की महिमा बताई

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शारदीय नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर तृतीय दिवस भी दैनिक पूजन व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भागवत कथा में आचार्य विनोद ममंगाई ने कृष्ण लीला के बारे मे बताया। पंकज ने महादेव की कृपा की महिमा बताई। जबकि विकास पंत ने देवी की भक्ति के महत्व के बारे में बताया। साथ संस्कृति संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सुंदर माहोल बना रहा। विभिन्न स्थान से आए प्रतिभागी टीमों ने अपनी सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इस दौरान कांडई, हंस मंडली पौड़ी, लक्ष्मी नारायण मंडली पौड़ी, पोखरी, देवल, शारदा मंडली, चपरोली, ज्वाल्पा कीर्तन मंडली खपरोली, रैवासी आदि की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मंच संचालक आचार्य नवीन ने बताया कि भुवनेश्वरी परिवार का संस्कृति संरक्षण का जो उद्देश्य है उसके सकरात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं कि लोग अधिक संख्या में प्रतिभा कर रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष नवीन जुयाल, संयोजक अनसुया प्रसाद विद्यालय प्रबंधन राजेंद्र जुयाल, दिगंबर जुयाल, द्वारिका जुयाल व भुवनेश्वरी मंदिर सभा दिल्ली उपासक मंडल देहरादून स्थानीय समिति के सभी पदाधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *