स्वयं सेवियों को बताया एनएसएस का महत्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना वार्षिक पुस्तिका एवं एनएसएस बैज भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती एवं कार्यक्रम अधिकारी राजन शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्वयंसेवी छात्र सलोनी एवं सुहानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के संदर्भ में अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को स्वयंसेवी बनने एवं उनके कर्तव्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक स्वयंसेवी स्वयं से ही अपनी और समाज की सेवा करता है। कार्यक्रम अधिकारी राजन कुमार शर्मा ने बताया कि स्वयंसेवी मैं नहीं किंतु आप की प्रेरणा के साथ सदैव अपने कार्यों का कार्यान्वन करते हैं। इस अवसर पर स्वयंसेवी देवयानी ध्यानी, सोनू कुमार, रजत कुमार, आदित्य नेगी ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी में आचार्य रोहित बलोदी, राहुल भाटिया, शिवराम बडोला, संगीता रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *