जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयरीखाल में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। इस दौरान स्वयं सेवियों को एनएसएस के महत्व के बारे में बताया गया। कहा कि एनएसएस हमें बेहतर समाज सेवा की सीख देता है।
राजकीय गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय में शिविरि का आयोजन किया गया था। अंतिम दिन महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एसपी मधवाल, जीआईसी लैंसडाउन जयहरीखाल की प्रधानाचार्य राजेश्वरी धस्माना, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विकास चंद्र ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अजय रावत ने शिविर के बारे में बताया। कहा कि एनएसएस में मिली जानकारियों को हमें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना नौटियाल ने सात दिनों के दौरान आयोजित गतिविधियों और सामाजिक कार्यों की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर डा. मानसी वत्स, डॉ. अभिषेक कुकरेती, डॉ. शिप्रा शर्मा, डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. वरूण कुमार, सुमन कुकरेती, दुर्गा रजक, वन्दना ध्यानी, नेहा शर्मा, वसीम अहमद, डा. पवनिका चन्दोला, डा. मोहन कुकरेती आदि उपस्थित रहे।