राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महत्व के बारे में बताया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संघ शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कोटद्वार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महत्व के बारे में बताया गया। कहा कि राष्ट्र सेवा के पथ पर संघ आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में शताब्दी वर्ष के निमित्त शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संगठनात्मक जिला कोटद्वार के जिला प्रचारक कमल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समाज सेवा में अपना सहयोग दे रहा है। कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। पिछले 100 वर्षों की यात्रा में कई व्यवधानों के बाद भी संघ अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ रहा है। संघ का मुख्य उद्देश्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना है, इसके लिए स्वयं सेवक लगातार कार्य कर रहे हैं। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर सत्य की असत्य पर जीत प्राप्त की। उसी प्रकार वर्तमान समय में संघ की धारा किरण के माध्यम से स्वयं सेवक समाज में प्रत्येक वर्ग में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के उपरांत स्वयं सेवकों ने शिवपुर बस्ती के मुख्य मार्गों पर भी पथ संचलन किया। इस मौके पर नगर खंड प्रचारक गौरव, नगर कार्यवाह प्रशांत कुकरेती, सुदर्शन उपनगर कार्यवाह विजेंद्र मेंदोला, सहकार्यवाह रोहित बलोदी, मनमोहन सिंह, राकेश चमोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *