श्रद्धालुओं को बताया रुद्राभिषेक का महत्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पाली में आयोजित शिव महापुराण के छठवें दिन श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से अपने परिवार व देश के लिए सुख-शांति की कामना की।
इस दौरान कथा वाचक आचार्य राकेश चंद्र लखेड़ा ने श्रद्धालुओं को रुद्राभिषेक के महत्व के बारे में बताया। कहा कि रुद्राभिषक करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। कथा का वाचन करते हुए आचार्य लखेड़ा ने कहा कि रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप हैं। इनका अभिषेक करने से सभी ग्रह बाधाओं और सारी समस्याओं का नाश होता है। रुद्राभिषेक में शुक्ल यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों का पाठ किया जाता है। शिव जी को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका रुद्राभिषेक ही है। उन्होंने शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली वस्तुओं के महत्व के बारे में भी बताया। कहा कि शिवलिंग में चढ़ने वाले दूध, दही, घी, शहद का अपना एक महत्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने दिन की शुरूआत शिव में जल चढ़ाने से करने की भी अपील की। इस मौके पर मधुसूदन सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत, महिमानंद काला, कमली नेगी, गीता रावत, मनोज काला, प्रकाश काला, प्रमोद चौहान, दिपेंद्र चौहान, अनूप रावत, बलवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *