विद्यार्थियों को बताया रक्तदान का महत्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व रेडकास समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान शिविर में विद्यार्थियों ने रक्तदान भी किया।
आयोजित कार्यक्रम में नौ विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। वीर फाउंडेशन के विनोद डोभाल ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। कहा कि जीवन का सबसे बड़ा दान रक्तदान है। इसलिए हम सभी को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। आधारशिला फाउंडेशन के दलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को अपने जन्मदिन व अन्य शुभ दिनों में रक्त्दान करने के लिए प्रेरित किया। डा. सूरज विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को खान-पान पर ध्यान देने की सीख दी। कहा कि फास्टफूड शरीर को नुकसान पहुंचाता है। प्राचार्य हरिश चंद्र ने कहा कि इस तरह की कार्ययोजनाओं से विद्यार्थियों को कई नई जानकारी मिलती है। कार्यशाला में रक्तदान के लिए 27 विद्यार्थियों ने पंजीकृत करवाया। लेकिन, नौ विद्यार्थियों ने ही रक्तदान किया। इस मौके पर डा. अनुराग शर्मा, गीता रावत, आंचल रावत, भारत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *