स्वयं सेवियों को बताया रक्तदान का महत्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल, आशियाना राधा देवी आश्रम का भ्रमण किया।
सोमवार को स्वयं सेवकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जयहरीखाल का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें ब्लड ग्रुप जांच की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 65 वर्ष की उम्र तक रक्तदान किया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। कहा कि रक्तदान के जरिये दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इस दौरान डॉ. दीप्ति जखवाल एवं डॉ. भारती राय ने स्वास्थ्य के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। फार्मासिस्ट रुचिन माहेश्वरी, राहुल शर्मा (ऑफिसर, स्कूल हेल्थ) एवं लैब टेक्नीशियन आकाश नेगी ने स्वयं सेवियों को अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं प्रयोगशाला का भ्रमण कराया। इस मौके पर विमल गुसांई, सिंकदर, नीरज रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *