हिमालय के लिए हिमालय दिवस पर हिमालय प्रतिज्ञा ली

Spread the love

नई टिहरी। टिहरी के विभिन्न संस्थानों व स्कूलों में हिमालय प्रतिज्ञा लेकर हिमालस संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की गई। हिमालय बचाओ अभियान को लेकर आम लोगों सहित छात्रों में खासा जोश देखा गया। सोमवार को देवप्रयाग में महिला व्यवसायियों ने हिमालय बचाओ की शपथ ली। प्रतिज्ञा लेते हुए प्रिया नेगी, सोनी नेगी, निकिता, अंजलि, रेखा आदि ने कहा कि हिमालय के संरक्षण की पहल अहम पहल है। इसमें हमसभी को भागीदारी करनी है। हिमालय के संरक्षण को कदम उठाना जरूरी है। देवप्रयाग के राजकीय महाविद्यालय चंद्रवदनी में हिमालय बचाओ अभियान के तहत प्राचार्य डॉ महंत मौर्य मौजूद छात्रों व स्टाफ को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाते हुए हिमालय के संरक्षण के हित में काम करने का संकल्प दिलाया। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में हिमालय दिवस को धूमधाम से मनाते हुए प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने स्टाफ व छात्रों को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाई। यहां पर कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. रवि चंद्र द्वारा हिमालय बचाने को महाविद्यालय परिवार को शपथ कहा कि हिमालय के आबोहवा दुरूस्त करने के लिए सभी मिलकर काम करें। डॉ. विजेंद्र लिंगवाल ने हिमालय की भौगोलिक महत्ता बताते हुए पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता बताई। जीजीआईसी बौराड़ी में प्रवक्ता रोशनी नेगी में बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाते हुए हिमालय के संरक्षण की अपील की। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में प्राचार्य प्रो राजेश उभान ने हिमालय प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि हिमालय के स्टाफ व छात्र काम करते हुए पर्यावरण संरक्षण का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *