कांग्रेस की सदस्यता ली, प्रदेश सरकार को नाकाम बताया

Spread the love

रुद्रपुर(। सितारगंज में रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह ने पटका पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। हल्दुआ निवासी फतेह सिंह ने भी अपने साथियों व समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। सरकार सभी वर्गों का भरोसा खो चुकी है। युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। राज्य में नौकरियां बेची जा रही हैं। सिडकुल में भी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने से मना किया जा रहा है। किसानों के साथ खुली लूट हो रही है। 12 दिन में सरकारी कांटों में तौल नहीं के बराबर हुई है। सरकारी अधिकारी व महकमे कार्यकर्ता की भाति कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में राज्य की जनता प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। यहां एहसान मंसूरी, अजीम, सलीम, रवि कुमार, दीपराज आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *