बाराकोट में मतदाता जागरुकता अभियान में शपथ ली

Spread the love

चम्पावत। विकास खंड बाराकोट में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्तिक मंच ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने सौ फीसदी मतदान करने का संकल्प लिया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्तिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र कुमार जोशी के नेतृत्व में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में जोशी ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्र के हर मतदाता को जागरुक करना है। यहां मीना जोशी, दीपा जोशी, रुकमणी जोशी, गीता जोशी, बबीता जोशी, शांति देवी, गोदावरी जोशी,दीपक रावत राधे रावत, करन सिंह, उज्जवला अधिकारी, दिलीप सिंह अधिकारी, प्रेम सिंह अधिकारी, पूरन भंडारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *