दुकानों से बर्फी और मावे के सैंपल लिए

Spread the love

रुद्रपुर। वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक अपर्णा शाह ने मिलावटी पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सात दुकानों से चार सैंपल लिए।सोमवार को खाद्य निरीक्षक शाह ने सात दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने चार दुकानों से दो मावे की बर्फी व दो मावे के सैंपल लिए। साथ ही गुणवत्ता खराब होने पर साढ़े तीन किलोग्राम मोतीचूर के लड्डू व दो किलो मावा नष्ट किया। उन्होंने कहा कि दुकानों पर एक्सपायरी डेट के पदार्थ या बासी मिठाई आदि किसी भी सूरत में नहीं बेचने दी जाएगी। दुकानदारों को सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *