वाल्मीकि समाज के अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Spread the love

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से वाल्मीकि समाज के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शनिवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर हेमलता नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में अपना लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत व ईमानदारी से उसे पाने में जुट जाना चाहिए। अभिभावकों को भी अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से बाबा साहेब अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। कहा कि जीवन में असफलता से भी मनुष्य को बहुत सीख मिलती है। कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले 35 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सदस्यों ने कहा कि आज समाज के उच्च पदों पर पहुंचकर देश व प्रदेश की तरक्की में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय सर्वोच्च निदेशक वीर श्रेष्ठ सुरेश देवांतक, पार्षद विपिन डोबरियाल, गुड्डू चौहान, राकेश दानव, ओपी भारती, श्याम सिंह गोडियाल, राकेश संवरिया, विशाल कुमार, डा. राधा वाल्मीकी, गुरुमुख सिंह खोसला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *