जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा अभियान के चौथे दिन सिगड्डी व किशनपुरी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्षद जगदीश मेहरा के नेतृत्व में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा तिरंगे का सम्मान करते हुए आजादी के संघर्ष के बाद देश को अंगे्रजो से मुक्त कराया। वर्तमान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी राशन की दुकानों एवं पोस्ट ओफिसों के माध्यम से ध्वज का अपमान करते हुए व्यापार कर रहें हैं। जनता भाजपा के इस षड़यंत्र को समझ रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा० चन्द्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्यमंत्री विजयनारायण सिंह, मुन्ना सत्ती, पूर्व प्रधान भान सिंह, भुवन जलाल, दिनेश जोशी, राजेन्द्र मेहरा, प्रमोद वौठियाल, बंटी नेगी, देवीदत्त केष्टवाल, रूपेन्द्र सिंह नेगी, राकेश आर्य, रणजीत, भारत, रणजीत सिंह मेहरा, तथा महानगर अध्यक्ष सकुन्तला चौहान, प्रीति सिंह, प्रदेश सचिव कविता भारती, प्रदीप सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, मनोहर सिंह नेगी, विजयपाल मेहरा आदि सम्मिलित थे।