पर्यटन व उद्यान विभाग मिलकर करेंगे किसानों को सशक्त

Spread the love

बागेश्वर। जिले के गांवों की तस्वीर अब औद्यानिक पर्यटन (हार्टी टूरिज्म) से बदलेगी। पर्यटन व उद्यान विभाग मिलकर कसानों को सशक्त करेंगे। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ फल, फूल व सब्जी उत्पादन किसानों की आय वृद्घ करेगा। जनपद को अपार प्रातिक संपदा से नवाजा है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र शामा-लीती क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारियों से कहा गांवों के विकास से ही किसी राज्य और देश के विकास का प्रारूप तैयार होता है। हमारा लक्ष्य गांवों का समुचित विकास करना होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने लीती के प्रगतिशील किसानों द्वारा रोपित कीवी फल पौधरोपण, पलीहाउस एवं होमस्टे का जायजा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *