30 मई को पर्यटन विकास यात्रा का आयोजन

Spread the love

 

चमोली। हिमालय पर्यटन संगठन का वार्षिक अधिवेशन बौराड़ी प्रांगण में हुआ। जिसकी अध्यक्षता कमल सिंह महर ने की। अधिवेशन में वर्ष 2022-23का वार्षिक लेखा-जोखा तैयार किया गया। जिसका आडिट के बाद बैलेंस शीट बनाकर जल्दी ही कोषागार नई टिहरी को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। संगठन के अध्यक्ष जगजीत सिंह नेगी ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिमालय पर्यटन वार्षिक यात्रा आगामी 30 मई को मल्डसैंण थाती डागर में आयोजित करने का निर्णय लिया। जहां पर गंगा दशहरा मेला शिव मंदिर मल्डसैंण में स्थानीय लोगों के निमित आयोजित होता है। इस असवर पर मौजूद लोगों में जगदंबा प्रसाद डबराल, राजेंद्र अग्रवाल, कमल सिंह महर, जगजीत सिंह नेगी, भगवान चंद रमोला, महेश बलोनी, डा़यूएस नेगी, प्रेम सिंह कुमांई पर्यटन विकास यात्रा पूरी तत्परता से प्रतिभाग करने का भरोसा दिलाया। पर्यटन विकास यात्रा में स्थानीय लोगों की भूमिका भी व्यापक रूप से तय की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *