जनपद का भ्रमण करेंगे पर्यटन मंत्री

Spread the love

जयंत प्रतिनिधि
कोटद्वार: उत्तराखंड के संस्कृति, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज आज एक दिवसीय जिला भ्रमण करेंगे। इस दौरान काबीना मंत्री ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुनेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17अक्टूबर को साढ़े आठ बजे पौड़ी से प्रस्थान कर 12:00 बजे पंचपुरी, बैंजरों पौड़ी पहुंचेंगे। यहां काबीना मंत्री दयानंद सेवा आश्रम नौगांव (पंचपुरी) बैंजरों में उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारतीय की जयंती समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत मंत्री बैजरों से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *