पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के साथ आंदोलन को आगे बढ़ा रहे पर्यटन कर्मचारी

Spread the love

– पर्यटन निगमों के कर्मचारियों का आंदोलन 200 दिन के पार पहुंचा अभी तक 37 हजार से अधिक पौधों का किया जा चुका है रोपण
देहरादून। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का आंदोलन 200 दिन के पार पहुंच गया है। कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को 201 वें दिन में प्रवेश कर गया। जुलाई से चलाए जा रहे आंदोलन में कर्मचारी मांगें पूरी न होने पर विरोध जताते हुए वृक्षारोपण कर रहे हैं। अभी 37 हजार से अधिक पौधारोपण हो चुका है।महासंघ दोनों पर्यटन निगमों में कर्मचारियों के नियमितीकरण को आंदोलन चला रहा है। नियमितीकरण नियमावली को जल्द लागू करने की मांग की जा रही है। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी का कहना है कि दोनों निगमों के एकीकरण से पहले वेतन विसंगतियां दूर की जाएं। कर्मचारियों को नियमित किया जाए। पर्यटन विकास परिषद के अधीन दोनों निगमों के कर्मचारियों को लाया जाए। इन मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कहा कि कर्मचारी तीन जुलाई से आंदोलन पर हैं। गढ़वाल, कुमाऊं दोनों मंडलों में पर्यटक आवास गृहों में कर्मचारी विरोध जता रहे हैं। आंदोलन के दौरान निगम की सभी पर्यटन इकाइयों के परिसर सहित विभिन्न स्थलों पर कर्मचारियों की ओर से पौधा रोपण किया गया है। स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कहा कि प्रकृति संरक्षण को चलाया जा रहा है, ये आंदोलन भविष्य में यह मील का पत्थर साबित होगा। यह आंदोलन प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक नजीर बन गया है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि जल्द वार्ता कर समाधान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *