होली पर गंगा में नहाने हुए पर्यटक डूबा

Spread the love

ऋषिकेश()। होली के दिन मुनिकीरेती स्थित ब्रह्मपुरी में नहाने के दौरान गंगा में डूबने से हरियाणा के पर्यटक की मौत हो गई। गंगा में मोटर बोट से गश्त कर रही एसडीआरएफ टीम को नीमबीच पर पर्यटक बहता दिखा तो तत्काल उसे बाहर निकालकर सीपीआर दिया, लेकिन सरकारी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनिकीरेती थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि पर्यटक की पहचान अक्षय कुमार (20) ग्राम वल्वागढ़, थाना वल्वागढ़, फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बीते बुधवार की दोपहर वह ब्रह्मपुरी में गंगा में नहा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया, जिसके चलते वह गंगा में बहने लगा। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन देखते ही देखते पर्यटक बहता हुआ काफी दूर निकल गया। इसी बीच मोटर बोट से गंगा में गश्त कर रहे एसडीआरएफ जवानों को पर्यटक बहता दिखा। तत्काल उन्होंने पर्यटक को रेस्क्यू करते हुए मोटर बोट से किनारे तक पहुंचाया। सीपीआर देने पर भी शरीर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद जवानों ने आपात सेवा से सीधे उसे ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *