मूसलधार बारिश से कैम्प्टी फाल आया उफान पर, पर्यटक और दुकानदारों को निकाला सुरक्षित

Spread the love

मसूरी, एजेंसी। आज दोपहर बाद हुई मूसलधार बारिश के बाद कैम्प्टी फाल उफान पर आ गया। इस पर कैम्प्टी थाना पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से झरने के इर्द गिर्द के दुकानदारों और पर्यटकों को हटा दिया है। फिलहाल, पुलिस ने पर्यटकों का झरने में प्रवेश बंद कर दिया है।
मसूरी। मूसलाधार बारिश के बाद कैम्प्टी फाल उफान पर आ गया। फिलहाल पुलिस ने पर्यटकों का झरने में प्रवेश बंद कर दिया है। मसूरी में डेढ़ घंटे से भारी बारिश हो रही है। इससे मसूरी – देहरादून हाइवे गलोगी धार पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। इस दौरान हाइवे के दोनों ओर कई वाहन फंस गए। अभी जेसीबी मौके पर नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि तीन वाहन मलबे में दब गए हैं।
आज दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। इसके बाद देहरादून समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार 20 अगस्घ्त के लिए राज्घ्य में भारी बारिश की चेतावानी जारी की है।
पिथौरागढ़ में बीते कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने के बाद आज फिर बदल चुका है। मध्य हिमालय से लेकर उच्च हिमालय तक झमाझम बारिश हो रही है। भारी बारिश को देखते हुए आपदाग्रस्त क्षेत्रों में दहशत बनी है। घटियाबगड़ के पास मलबा आने से कैलास मानसरोवर यानि तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद हो गया है। जिले में एक सीमा मार्ग सहित नौ मार्ग बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *