बारिश के बाद सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक

Spread the love

नैनीताल। रविवार की छुट्टी मनाने सुबह से ही पर्यटक मालरोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, जू सड़क, हिमालय दर्शन और बारापत्थर क्षेत्र में घूमते दिखाई दिए। हालांकि, मौसम खराब होने के बावजूद पर्यटक पहाड़ की सुंदर वादियों का लुत्फ उठाने पहुंचे। बारापत्थर में सैलानियों ने घुड़सवारी का आनंद लिया। दोपहर हल्की धूप खिलते ही पर्यटक नैनीझील में नौकायन करते नजर आए। बारिश की वजह से बढ़ी ठंड के चलते भोटिया मार्केट, मॉलरोड और आसपास के बाजारों में पर्यटक घूमते और गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। कपड़ा व्यापारी राहुल कुमार ने बताया कि बारिश के चलते बाजार में गर्म कपड़ों का कारोबार अच्छा हुआ। नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते शनिवार से शहर में पर्यटकों के आगमन से रौनक छाई है। रविवार को सुबह बारिश होने से कारोबार धीमा रहा। दोपहर बाद धूप खिलने से नौकायन के लिए जमकर पर्यटक पहुंचे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *