मुनस्यारी में पर्यटकों ने मनाई दिवाली

Spread the love

पिथौरागढ़ । मुनस्यारी में पर्यटकों ने उत्साह के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान हिमनगरी में आए पर्यटक बेहद उत्साहित नजर आए। देश के 8से अधिक राज्यों के पर्यटकों ने यहां दिवाली मनाकर उसका आनंद उठाया।
महालक्ष्मी के दिन यहां देश के कोलकत्ता,बंगलोर,दिल्ली,यूपी,हरियाणा के साथ कई राज्यों के पर्यटकों ने पहुंचकर दीवाली मनाई। दिन के समय उन्होंने स्थानीय लोगों से यहां की दिवाली की परंपरा की जानकारी ली। झाड़ग्राम बंगाल के पर्यटक चन्दन बसक ने कहा कि हम लोग दीवाली को हिमालय के सबसे करीब मनाने के लिए यहां परिवार के साथ पहुंचे हैं। हम लोगो ने पंचाचूली के सामने फूलझरियों को जला कर अपने फैमली के साथ दीवाली मनाई।इसी तरह यूपी, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों के साथ आए पर्यटकों ने कहा कि उनकी यह दिवाली याद्गार हो गई है। हिमालय के करीब से पहली बार दिवाली को मनाने का आनंद ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *