संडे को मसूरी में उमड़े पर्यटक, सड़कों पर लगा जाम

Spread the love

मसूरी। मसूरी में रविवार को पर्यटक उमड़ पड़े। सुबह 10रू00 बजे करीब आंबेडकर चौक से लेकर किताबघर बैरियर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान पर्यटकों सहित स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पर्यटन नगरी मसूरी में वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी है। माल रोड पर जाम की स्थिति है। मसूरी र्केपटी मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें नजर आई। होटलों में भी 60 से 70: तक की बुकिंग है। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड पर होटल में 60 से 70: तक की बुकिंग हो गई है वह कुछ बुकिंग मिल रहे हैं उम्मीद है कि वीकेंड पर होटल व्यवसाय के साथ ही यहां का व्यापार भी अच्छा चलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *