रामनगर में उमड़े पर्यटक

Spread the love

नैनीताल। होली पर रामनगर में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे शहर में जाम जैसे हालात देखने को मिला। कर्बेट समेत आस-पास के जोन बंद होने से पर्यटक बिना जंगल सफारी किए ही लौटते दिखे। शनिवार को रिजर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने बताया कि होली पर रामनगर के रिजर्ट्स व होटलों में 90 फीसदी बुकिंग हुई। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि समस्याओं को देखते हुए चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया। कर्बेट के पनिया स्रोत में भी पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह से रोकी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *