संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जाए

Spread the love

पिथौरागढ़। जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा संक्रमित मिल रहे लोगों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग अनिवार्य तौर पर की जाए। साथ ही होम आइशोलेशन में रह रहे रोगियों की भी रेग्युलर मानिटरिंग की जाए। डीएम ने आम लोगों से भी कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अधिक सतर्क रहने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *