खिलाड़ियों को दिए ट्रेक सूट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सिद्धबली पब्लिक स्कूल की ओर से राजकीय स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने पहुंचे खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित किए गए। इस दौरान युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे रहने की सीख दी गई।
खेल विभाग की ओर से जिला योजना अनुसूचित जाति के 25 बालकों का एथलेटिक्स खेल हेतु प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। एथलेटिक्स कोच मान सिंह थापा ने खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों की जानकारी दी। 11 दिवसीय खेल प्रशिक्षण के अंतिम दिन सिद्धबली पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका ममता बुड़ाकोटी ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिए। कहा कि खिलाड़ियों को जीवन में अपना लक्ष्य तय कर भविष्य की तैयारी करनी चाहिए। आज कई खिलाड़ी बेहतर खेल के माध्यम से अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर हाकी प्रशिक्षक महेश्वर सिंह नेगी, श्याम सिंह, शिवम सिंह रावत, मनोज नेगी, मान सिंह थापा, तेजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *