खाई में गिरा ट्रेक्टर, दो मजदूरों की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : डुमैला तल्ला-भरोली नव निर्माण सड़क पर काम कर रहा ट्रेक्टर गत सोमवार दोपहर को सौ मीटर खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर बीरोंखाल चौकी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार को सौंप दिए। बीरोंखाल चौकी प्रभारी अमित भट्ट ने बताया कि होली के दिन डुमैला तल्ला-भरोली सड़क पर काम कर रहे ट्रेक्टर सड़क से नीचे गिर गया। इस हादसे में जंगबहादुर पुत्र दलबहादुर 37 वर्ष निवासी नेपाल, बीरू पुत्र नील बहादुर 35 वर्ष निवाासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *