बिना रवन्ना खनन सामग्री ले जाने पर टै्रक्टर ट्रॉली सीज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बिना रवन्ना खनन सामग्री ले जाने के मामले में उपजिलाधिकारी ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार दिन के समय वह सिगड्डी की ओर जा रहे थे, तभी खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली कोटद्वार की तरफ आती हुई दिखाई दी। ट्रैक्टर चालक से जब खनन से संबंधित रवन्ना मांगा गया तो वह कागजात नहीं दिखा पाया। चालक ने बताया कि वह खनन सामग्री को भाबर के एक भंडारण से उठाकर ला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *