व्यापार संघ पर लगाया पुराने व्यापारियों की अनदेखी का आरोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर के पुराने व्यापारियों ने व्यापार संघ पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाते हुए उन्हें भी व्यापार संघ में शामिल किया जाना चाहिए।
मंगलवार को व्यापारी अतुल भट्ट, दिनेश जुयाल व आशीष भटिया ने उपजिलाधिकारी व व्यापार संघ चुनाव अधिकारी को ज्ञापन दिया। बताया कि कोटद्वार शहर में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारियों के हित व उनकी समस्याओं को उठाने के लिए पूर्व में व्यापार संघ बनाया गया था। लेकिन, वर्तमान में कुछ व्यापारियों ने इस पर अपना कब्जा कर लिया है। शहर के पुराने व्यापारियों से किसी भी तरह की राय नहीं ली जाती। कहा कि ऐसे में यदि व्यापार संघ के चुनाव होते हैं तो व्यापारियों को बेहतर नेतृत्व नहीं मिल पाएगा। कहा कि चुनाव से पूर्व व्यापार संघ का सदस्यता अभियान चलाया जाना चाहिए। जिसमें पुराने व्यापारियों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *