दस दिन में गोखले मार्ग की व्यवस्था सुधारेगा व्यापार संघ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : व्यापर संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने नगर निगम को दस दिन के भीतर गोखले मार्ग की व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया है। कहा कि व्यापार संघ खुद भी शहर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना चाहता है। इसके लिए बकायदा वह शहर के व्यापारियों के साथ भी बैठक करेंगे।
गुरुवार को पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि व्यापार संघ का मुख्य उद्देश्य शहर में व्यापार व अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। इसके लिए वह प्रशासन व निगम को हर संभव सहयोग भी करेंगे। कहा कि गोखले मार्ग में अतिक्रमण की समस्या सबसे अधिक हैं। ऐसे में वह स्वयं इस स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि मार्ग में किसी भी तरह की रेहड़ी-ठेली का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। साथ ही सड़क किनारे एक लाइन खींची जाएगी। यदि कोई भी उस लाइन के बाहर दुकान या फड़ लगाता है तो उसके खिलाफ निगम कार्रवाई कर सकता है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए व्यापार संघ ने निगम से दस दिन का समय भी मांगा है। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष भंजू भाटिया, विक्की गोयल, सुबोध कर्णवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *