व्यापार मंडल ने किया ट्रेड लाइसेंस का विरोध

Spread the love

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : व्यापार मंडल सतपुली ने नगर पंचायत सतपुली द्वारा लागू किए जा रहे ट्रेड लाइसेंस शुल्क विरोध किया है। व्यपार मंडल के पदाधिकारियों ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर पंचायत शुल्क वापस नहीं लेती तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा बिना पूर्व सूचना और परामर्श के अचानक लगाए गए शुल्क से व्यापारियों में गहरा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि अभी तक नगर पंचायत ने न तो व्यापारिक क्षेत्रों में कोई सुव्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध कराई है और न ही व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान दिया है, ऐसे में शुल्क लेना अनुचित है। व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा व्यापारिक हितों की अनदेखी की जा रही है। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस के रूप में व्यापारियों पर कर निर्धारित किया गया है। पलायन एवं घटते व्यवसाय के चलते व्यापारी इसे देने में असमर्थ हैं, जबकि यह महानगर पालिका और नगर पालिका में लागू नहीं किया गया है। कहा कि जब तक अन्य इसे लागू नहीं करते तब तक सतपुली में भी इसे लागू न किया जाय। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, महामंत्री धीरेंद्र नेगी, व्यापारी प्रेम सिंह रावत, सत्यनारायण वेदी, अंकुर बंसल, विनोद धस्माना, सुरजन रौतेला, मुकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, मनीष रौतेला राजाराम आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *