ट्रेड फेयर में दुकानदारों के कोरोना संक्रमित होने से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने बताया अफवाह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
कंडोलिया मैदान में आयोजित हो रहे ट्रेड फेयर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ दुकानदारों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी ट्रेड फेयर में किसी दुकानदार के कोरोना पॉजिटिव होने से साफ इंकार किया है। मेला आयोजकों ने जिस पर कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत किए जाने की बात कही है।
बीते 25 मार्च को कंडोेलिया मैदान में ट्रेड फेयर शुरू हुआ था। जिसे 12 अप्रैल तक आयोजित होना है। ट्रेड फेयर में स्थानीय निवासी जमकर खरीददारी कर रहे हैं। गुरूवार को किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ट्रेड फेयर के कुछ दुकानदारों व ऊंट स्वामी के कोरोना संक्रमित होने की पोस्ट अपलोड कर दी। जो खूब वायरल हुई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे किसी भी मामले से साफ इंकार किया। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि ट्रेड फेयर में किसी भी दुकानदार के कोराना संक्रमित होने का कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक अफवाह है। ट्रेड फेयर आयोजक आयुष मिंया ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें परेशान करने के लिए यह अफवाह फैलाई है। जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *