रानीखेत में जीएसटी के नाम पर व्यापार संघ का विरोध जारी

Spread the love

अल्मोड़ा। जीएसटी अधिकारियो द्वारा सर्वे के नाम पर किये जा रहे उत्पीड़न के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड की रानीखेत जिला इकाई, रानीखेत नगर इकाई, चिलियानौला नगर इकाई द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप पर तुरंत सर्वे पर लोक लगाने की मांग करि गयी। ज्ञातव्य है की व्यापन मंडल द्वारा ये सप्ताह श्सर्वे छापे बंद करोश् सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया भेजा जाएगा तथा 28 जुलाई को पुतला दहन का कार्यक्रम किया जायेगा। उसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो शीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, मीडिया प्रभारी कामरान कुरैशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *