बेअसर रही बैठक, कर जमा न करने की जिद में अड़े व्यापारी

Spread the love

व्यवसायिक कर को लेकर निगम की ओर से बुलाई गई थी बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: व्यवसायिक कर के संबंध में नगर निगम की ओर से व्यापारियों के साथ बुलाई गई बैठक बेअसर रही। व्यापारी कर जमा न करने की जिद में अड़े हुए थे। जबकि, नगर निगम शासन के आदेश पर ही कर वसूली की बात कह रहा था। ऐसे में व्यापारी बैठक का बहिष्कार करते हुए वापस लौट गए।
नगर निगम की ओर से शहर के व्यापारियों से व्यवयायिक कर वसूली की योजना बनाई गई थी। जिसके तहत व्यापारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। कुछ दिन पूर्व व्यापारियों ने इसके विरोध में बाजार बंद भी किया था। लगातार बढ़ रहे व्यापारियों के विरोध के बीच शुक्रवार को नगर आयुक्त ने व्यापारी संगठनों के साथ नगर निगम सभागार में बैठक की। नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने कहा कि शासन से जारी आदेश के तहत ही नगर निगम व्यापारियों की कर वसूली कर रहा है। कहा कि यदि व्यापारी कर को कम या ज्यादा करना चाहते हैं तो वह इसके लिए बोर्ड बैठक से आग्रह कर सकते हैं। कहा कि कर को समाप्त करने का अधिकार बोर्ड बैठक के पास भी नहीं है। वहीं, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि व्यापारी किसी भी हाल में कर जमा नहीं करेंगे। कहा कि शासन व नगर निगम व्यापारियों से कर वसूली कर उनका शोषण करना चाहता है। जबकि, व्यापारी लॉकडाउन के बाद से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *