बिजली के बढ़ते बिलों से व्यापारी नाराज

Spread the love

चमोली। बिजली के लगातार बढ़ते बिलों को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र मिंगवाल, राकेश कोटियाल, उमेश खंडूड़ी, देवराज रावत, सुशील थपलियाल आदि का कहना है कि निगम अब पंद्रह दिनों में बिल दे रहा है। जबकि प्रत्येक बिल में सर चार्ज माह भर का लगा रहा है। जिससे व्यापारियों को पहले से अधिक बिल की राशि चुकानी पड़ रही है। व्यापारियों ने ज्ञापन देकर मामले में सर चार्ज घटाने की मांग की है।
कॅरियर काउंसिलिंग की
कर्णप्रयाग। स्थानीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। काउंसलिंग समिति के संयोजक डा़ वाईसी नैनवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं को क्लैंस सफ्टवेयर लिमिटेड द्वारा कंप्यूटर ज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न जानकारियां दी। इस अवसर पर डा़ आरसी भट्ट, डा़क कविता पाठक, डा़क कीर्तिराम डंगवाल सहित कई प्राध्यापक और अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *