व्यापारियों ने स्ट्रीट लाईट लगवाने की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम क्षेत्रांतर्गत डांग, घसिया महादेव, स्वीत गहड़ सहित आदि स्थानों पर व्यापारियों ने शनिवार को स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। स्ट्रीट लाइट को लेकर व्यापारी शनिवार को विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता से मिले।
उद्योग व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, डांग व्यापार के अध्यक्ष सौरभ पांडेय और मोहन सिंह रावत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बिलकेदार, उफल्डा, पराग, भक्तियाना, कमलेश्वर मौहल्ला, श्रीकोट, घसिया महादेव धारी देवी, स्वीत, गहड़, डूंगरीपंथ में स्ट्रीट लाइट सही से काम नहीं कर रही है। जिससे गुलदार का भय बना हुआ है। कहा कि स्ट्रीट लाइट न होने के चलते गुलदार आये दिन किसी न किसी को अपना निवाला बना रहा है। उन्होंने जल्द से गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगवाये जाने की मांग की है। कहा कि मुख्य बाजार वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, कोतवाली के समीप बिजली के पोल जंक से सड़ चुके हैं।उन्होंने जल्द से जल्द विद्युत पोलों को बदल कर नये पोल लगाये जाने की मांग की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *