निगम पर भड़के व्यापारी, सोमवार को बंद रखेंगे प्रतिष्ठान

Spread the love

व्यवसायिक कर वसूली के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम की ओर से व्यापारियों पर व्यवसायिक कर लगाए जाने के विरोध में व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि कर वसूली के नाम पर नगर निगम व्यापारियों का उत्पड़ीन कर रहा है। जबकि, पूर्व में यह प्रस्ताव निगम की बोर्ड बैठक में भी खारिज हो चुका है। व्यापारियों ने जल्द निर्णय वापस नहीं लेने पर सोमवार से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में व्यापारियों ने निगम कार्यालय में पहुंचकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि पिछले कुछ दिनों से निगम के कर्मचारी पूरे शहर में छोटे से लेकर बड़े व्यापारी तक को नोटिस थमा रहे है,ं जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। कहा कि बोर्ड की बैठक में पहले ही इस प्रस्ताव को निरस्त किया जा चुका है इसके बावजूद निगम प्रशासन व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण करने पर आमादा है। व्यापारियों ने एक सूत्र में कहा कि नगर निगम के तुगलकी फरमान को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि यदि निगम अपना निर्णय वापस नहीं लेता तो बाजार काेअनिश्चितकाल के लिए बदं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *