ऊर्जा निगम के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

Spread the love

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मनमाने तरीके से बिजली के बिल भेजने का आरोप लगाया। कहा कि अधिकारी बिलों में अतिरिक्त चार्ज जोड़कर उपभोक्ताओं को भेज रहे हैं। उन्होंने इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारी देवपुरा के पास सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां व्यापारियों ने बिजली के बिलों की कॉपी हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम पर अनावश्यक वसूली का आरोप लगाया। कहा कि इससे जनता और व्यापारियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि बिजली के बिल बढ़ा कर भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही सिक्योरिटी, ओवर लोड और देय तिथि बाद भुगतान के नाम पर कई चार्ज जोड़े जा रहे हैं। इस बारे में अधिकारी संतोषजनक जवाब तक नहीं देते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *